मसूरी झील के पास टेंपो ट्रैवलर गिरा खाई में, कई घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

मसूरी/ मसूरी-देहरादून मार्ग पर मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर किनारे खाई में गिर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस, उप जिला चिकित्सालय और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉 : अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा मां बेटी सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, पूरी रात खाई में पढ़ें रहे शव किसी को नहीं लगी हादसे की भनक।

अभी तक कई घायल यात्रियों को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या और स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *