अल्मोड़ा/ जिले में भीषण सड़क हादसे में मां – बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सैराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा गांव के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा समाई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मां-बेटी और वाहन चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो
गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरड़ा गांव निवासी मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स से वापस अपने गांव वापस लौट रही थीं। इसी बीच हरड़ा के समीप अचानक वाहन चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा समाई। हादसे में वाहन सवार तीनों लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक हरड़ा गांव के ही रहने वाले थे।
पूरी रात खाई में पड़े रहे तीनों शव किसी को नहीं लगी हादसे की भनक
हादसा देर रात होने और खाई काफी गहरी होने के कारण किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। मां-बेटी और चालक के शव पूरी रात खाई में ही पड़े रहे। गांव में किसी को अंदाजा तक नहीं था कि कुछ ही दूरी पर इतना बड़ा हादसा हो चुका है।
गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं। इसी बीच उनकी नजर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी क्षतिग्रस्त बोलेरो पर पड़ी महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।भाई दूज की खुशियां मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। त्योहार की खुशियां पलभर में तीन परिवारों के लिए कभी न भूलने वाले दुख में बदल गईं।
One thought on “अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा मां बेटी सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, पूरी रात खाई में पढ़ें रहे शव किसी को नहीं लगी हादसे की भनक।”