उत्तराखंड वन विभाग के इस रेंज से स्टोर में रखें 5 हाथी दांत हो गए गायब, अब विभाग ने कारवाई करते हुए 2 वन क्षेत्राधिकारीयो को किया सस्पेंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ लालढांग रेंज में हाथी के दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी और प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया है डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में वन क्षेत्राधिकारी फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के झूठे दावों का बार-बार फूटता ढोल रानीखेत में अल्ट्रासाउंड नही होने के कारण दुसरे क्षेत्रों के अस्पतालों में भटकने के लिए मजबूर हुई गर्भवती महिलाएं।

दरअसल लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के लगभग 15 दांत दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी परन्तु मौके पर जांच के दौरान इनमें से लगभग 10 दांत ही मिले शेष पांच हाथी दांत गायब पाए गए मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था हाथी दांतों के गायब होने को गंभीर मामला मानते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई इस मामले में यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा मां बेटी सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, पूरी रात खाई में पढ़ें रहे शव किसी को नहीं लगी हादसे की भनक।

 हाल ही में डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में इस प्रकरण की जांच की गई थी जांच रिपोर्ट में वन क्षेत्राधिकारी प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई रिपोर्ट में स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड उनकी सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर चूक की बात सामने आने के बाद अब दो वन क्षेत्राधिकारीयो पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉सरकार ने किये 2.5 दर्जन आईएएस/पीसीएस के तबादले।

इस मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण साक्ष्य होते हैं ऐसे में वन विभाग के अपने ही स्टोर से पांच दांतों का गायब होना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ जिले में लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश।

खास बात यह है कि मामला सामने आने के बाद जांच और एफआईआर की कार्रवाई तो हुई लेकिन दांतों के गायब होने की पूरी गुत्थी सुलझना अभी बाकी है गायब दांतों का कुल वजन भी अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।अब जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई को विभाग के अंदर जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने वन क्षेत्राधिकारी और प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी को निलंबित करने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *