थराली विकास खंड में चाचा के अंतिम संस्कार में गए भतीजे के सर में पहाड़ी से गिरा पत्थर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ थराली विकासखंड के कैरा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है यहां चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए भतीजे की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से शोक संतप्त परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां पीरुल प्लांट में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैरा गांव निवासी हर्षपाल रावत के दिव्यांग भाई भोपाल रावत उम 50 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण और परिजन पैतृक घाट कैराबगड़ प्राणमति गदेरे पहुंचे थे। हर्षपाल का 30 वर्षीय पुत्र दिग्विजय सिंह भी अपने चाचा की अंत्येष्टि में शामिल था। जब वह चिता के लिए गदेरे के पास लकड़ियां बटोर रहा था इसी बीच अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर सीधे उसके ऊपर आ गिरा।

यह भी पढ़ें 👉श्रीनगर पौड़ी सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरे टैम्पो ट्रैवलर व ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर।

पत्थर लगने से दिग्विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे आनन-फानन में थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए परन्तु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिग्विजय सिंह खुद 108 आपातकालीन सेवा में चालक के पद पर कार्यरत था और लोगों की जान बचाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉करन माहरा ने स्वीकार की रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल की खुली बहस की चुनौती कहीं भी किसी भी मंच पर खुली बहस करने को तैयार।

विडंबना देखिए कि उसके पिता हर्षपाल रावत भी नारायणबगड़ में 108 सेवा में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 गांव में पसरा मातम

चाचा की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पूर्व प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि दिग्विजय का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। एक ही परिवार में दो मौतों से पूरे कैरा गांव में मातम छाया हुआ है और हर कोई इस अनहोनी से स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *