मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 14 नवंबर को होगा गौचर मेला का शुभारंभ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि, अरुण मिश्रा, चमोली:-

गौचर चमोली/ चमोली जिले का सुप्रसिद्ध 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय मेले में सरकारी व गैर सरकारी विभागों की प्रर्दशनी कक्ष, उद्यान एवं कृषि विभाग में स्थानीय उत्पाद, कृषि उपकरण के अलावा खेल, जनकल्याणकारी योजनाएं और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति मेले के मुख्य आकर्षण होंगे।

ALSO READ : शर्मनाक हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप पुलिस ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित चार लोगों को किया गिरफतार।

शुभारंभ के अवसर पर सुबह रावल देवता पूजन, प्रभातफेरी, झंडारोहण और स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट और सलामी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इस दौरान दौड़, शिशु प्रर्दशनी, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिक्षण संस्थाओं के लोक गीत व लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां होगी। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीर भड़ माधो सिंह भंडारी गीत नृत्य नाटिका वादक, भैरव नृत्य जागरी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *