पोखरी विकास खंड के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की प्रवंधक समिति का चुनाव हुआ निर्विरोध सम्पन्न,संजय लखेड़ा बने प्रवंधक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ शिक्षा विभाग चमोली द्वारा नियुक्त किये गये चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की कुशल मार्गदर्शन व देखरेख में अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की विद्यालय प्रबंधक समिति के निर्विरोध हुए निर्वाचन में संजय लखेड़ा को प्रवंधक निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में पशुपालकों पर कहर बरपा रहा है गुलदार 17 बकरियों को उतारा मौत के घाट ग्रामीणों में दहशत।

शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य सुशीला देवी इंटर कालेज सिवाई, विकासखंड पोखरी और चुनाव अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज सरमोला, सुधीर नेगी के समक्ष हुए निर्वाचन में संजय लखेड़ा को प्रवंधक पर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर किशन लखेड़ा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उप प्रवंधक पद पर सुशील चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर कलम सिंह खत्री को निर्वाचित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

इसके अलावा प्रवंध कार्यकारिणी में श्रीमती शकुंतला देवी, श्याम लाल, सूरज सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, पवन लखेड़ा, विजय प्रसाद भट्ट, मुकेश लखेड़ा के साथ ही पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, सहायक अध्यापक आनन्दमणि देवली व सहायक अध्यापिका सुश्री निक्की पंवार को चयनित किया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रवंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा,

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट के पूर्व विधायक को पुलिस के बाद अदालत ने भी दुष्कर्म व धमकी के मामले में दी क्लीन चिट।

निवर्तमान प्रवंधक समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह नेगी, प्रीतम सिंह ठाकुर, प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, निवर्तमान अभिभावक संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, रोशन लखेड़ा, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी, जगदीश प्रसाद खाली, वीरेंद्र ठाकुर, सहायक अध्यापक राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, देवेन्द्र कुमार, शिक्षिका मोनिका थपलियाल पुरोहित, निक्की पंवार, रीतिका जोशी सहित अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *