द्वाराहाट के पूर्व विधायक को पुलिस के बाद अदालत ने भी दुष्कर्म व धमकी के मामले में दी क्लीन चिट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/द्वाराहाट से पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अब अदालत ने भी दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का हुआ आयोजन, काफी संख्या लोग हुए शामिल।

द्वाराहाट की ही एक महिला ने तत्कालीन विधायक महेश नेगी पर साल 2020 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी हैं। ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार ने न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को मिलेंगी सस्ती और गुणवत्ता परक दवाएं।

इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में कोई तथ्य नहीं मिले। इसके बाद महिला ने अदालत में प्राथना पत्र दाखिल किया जिसके बाद अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक महेश नेगी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में 05 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉 थाना भतरौजखान टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता अर्टिगा कार से पकड़ा 21 लाख से अधिक के गांजे का जखीरा

  1. इसके बाद महेश नेगी की तहरीर पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा भी 11 सितंबर को दर्ज हुआ।वही अब क्लीनचिट मिलने के बाद पूर्व विधायक ने भी राहत की सांस ली है। वही पूर्व विधायक की ओर से महिला के खिलाफ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया गया है यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *