गौचर/ नगर क्षेत्र गौचर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी की नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को सेना के सम्मान में व्यापक स्तर पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा रामलीला मैदान मुख्य बाजार होते हुए पलसारी भट्टनगर क्षेत्र तक निकाली गई इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी व तीनों सेनाओं के पराक्रम व शौर्य का जिन्दाबाद के नारों के साथ निकाली गई।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि भविष्य में भी यदि पाकिस्तान किसी प्रकार की गुस्ताखी करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व सैनिक सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राएं स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया।
इस मौके पर प्रकाश शैली, सुदर्शन सिंह भंडारी, अनिल नेगी, सुरेंद्र सिंह कनवासी,जयकृतसिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नयाल, कैलाश कैडियाल, जगदीश जोशी, चैतन्य बिष्ट, दलवीर कनवासी, सुनील पूजारी, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश डिमरी के अलावा कई लोग मौजूद थे।