चौखुटिया/ विकासखंड सभागार में वन पंचायत सरपंचों की आम बैठक हुई। बैठक में एसडीएम सुनील कुमार की देखरेख में सरपंच परामर्श दात्री संगठन का गठन किया गया। झुडंगा के सरपंच नंदकिशोर को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सरपंचों ने स्वागत किया।बैठक में वनाग्नि से वनों की सुरक्षा, सुदृढ़ीकरण एवं संवर्धन विषय पर वन पंचायत सरपंचों व विभागीय अधिकारियों ने बिचार रखें।
गोष्ठी में वन सरपंचों ने वनाग्नि से वनों की सुरक्षा के लिए अनेकों सुझाव रखे।तथा आग से वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए संकल्प लिया। वनाग्नि से पर्यावरण,जल,जीवन को होने वाले नुकसान पर चर्चा कर इसकी रोकथाम के लिए वन पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने वनों के संवर्धन व आग से रोकथाम के लिए एकजुटता से प्रयास करने की अपील भी की। बैठक में गैरखेत के सीमा क्षेत्र में बंदरों,ऊँचावाहन ग्राम पंचायत में तेंदुए के आतंक की समस्या उठाते हुए पिंजरा लगाने की मांग सरपंचों ने उठाई।