न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के मंसूबे हो रहे हैं फेल
पुलिस टीम नशे के सौदागरों को प्रतिदिन पहुंचा रही जेल
थाना भतरौजखान टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता अर्टिगा कार से पकड़ा 21 लाख से अधिक के गांजे का जखीरा
घरेलू सामान बताकर नशे के सामान की तस्करी कर रहे एक तस्कर को दबोचा
पकड़ा गया तस्कर NDPS के दो मामलों में पहले भी जा चुका है जेल
21 लाख से अधिक कीमत का 84.075 kg गांजा बरामद
SSP महोदय ने थपथपाई पुलिस टीम की पीठ ₹5000 का दिया इनाम
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के पथ पर अग्रसर *श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनायी जा रही है और जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, मूसलाधार बारिश से उफान पर आए नाले में बहकर महिला की हुई मौत।
जिस क्रम में पुलिस टीमों द्वारा नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए लगातार नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।
कल दिनांक 22/05/2025 की रात्रि सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा IMPCL फैक्ट्री के पास निकट मोहान चैक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान सौराल की ओर आ रही एक सफेद कार को रुकने का इशारा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर भाग गया, परन्तु बगल की सीट में बैठे युवक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट हुई जारी, इस वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना नाम, जाने कब होंगे चुनाव।
वाहन संख्या UK18TA-1777 अर्टिगा को चैक किया गया, पिछली सीट व डिग्गी में रखे कट्टों के बारे में पूछा तो घरेलू सामान बता रहा था। शक होने पर कट्टों को खोलकर देखा तो गांजा निकला।
तत्पश्चात अमन चौधरी के कब्जे से 09 कट्टों में 84.075 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में एफ0आई0आर0 नंबर 19/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।कार को सीज किया गया।