पिथौरागढ़ में हुए भीषण हादसे में, कपकोट के शामा गांव के दुल्हा-दुल्हन व पिता की हुई मौत, परिवार में बची दो बुढ़ी महिलाएं पूरे क्षेत्र में पसरा है सन्नाटा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ पिथौरागढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री बागेश्वर के शामा और भनार क्षेत्र के निवासी है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें पिता, पुत्र और पुत्रवधू भी सड़क हादसे का शिकार हो गये। हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, विकासखंड देवाल के मयंक बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर।

उमेद व निशा की शादी दो महीने पहले हुई थी। मौत खबर की खबर सुनकर पूरे दानपुर इलाके में कोहराम मच गया। होकरा हादसे से क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह की बूढ़ी मां केशवी देवी उम्र 82 वर्ष और पत्नी गंगा देवी उम्र 54 वर्ष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह, उनके बेटे उमेश सिंह और बहू निशा की मौत के बाद होकरा हादसे के बाद परिवार में ये दोनों महिलाएं ही रह गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, 29 वर्षों बाद अब नैनी सैनी एयरपोर्ट से शुरू होगी नियमित हवाई सेवा।

एक ओर उमेश की मां गंगा देवी अपने इकलौते बेटे और पति का दुख झेल रही हैं तो दूसरी ओर कुंदन सिंह की माता पुत्र और पोते के निधन से बेसुध हैं। शामा के क्षेत्र पंचायत अपने सदस्य कुंदन सिंह कोरंगा का परिवार पंतनगर में रहता है। 17 अप्रैल को उन्होंने धूमधाम से अपने इकलौते पुत्र की शादी गरदपुर निवासी निशा से की थी। उस खुशी के क्षण में गांव के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें ऐ उतराखंड में यहां 5 गायों की अचानक मौत से फैली सनसनी, दर्जनों गायों उपचाराधीन।

बृहस्पतिवार को जब उन्हें होकरा देवी मंदिर में पूजा का निमंत्रण मिला तो पिता, पुत्र और पुत्रवधु खुशी-खुशी मां के दर्शन को चल दिए परन्तु होनी को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें क्या पता था कि यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा होने वाली है। एक सड़क हादसे ने चंद महीने पहले आईं खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद कुंदन सिंह के घर में उनकी शादी के बाद उमेश और निशा परिवार के साथ गांव में पत्नी और बूढ़ी मां ही रह गई हैं। कुंदन सिंह के भाई भी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में अगले 7 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, उफ़ान पर होंगे नदी नाले, सावधान रहें की आवश्यकता।

बागेश्वर के शामा से मुनस्यारी के होकरा मंदिर में पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे यात्रियों से भरा वाहन होकरा मंदिर से कुछ ही किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा नदी किनारे लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों का रेस्क्यू किया जा चुका है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नगांवों समेत कपकोट घाटी में शोक की लहर फैल गई है । होकरा वाहन दुर्घटना के बाद दानपुर क्षेत्र में शोक की लहर है गांव में मचा कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर रहे 6 लोगों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ में हुए वाहन दुर्घटना में सभी मृतक बागेश्वर जनपद के हैं। मृतकों में दो सेना के जवान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांवों में कोहराम मच गया हर कोई घटना से स्तब्ध है। बागेश्वर के दूरस्थ गांव शामा व भनार के निवासियों का बागेश्वर समेत पिथौरागढ़ जनपद के कुछ बाजार व मंदिरों में आना जाना लगा रहता है। गुरूवार की सुबह तेजम तहसील के होकरा के समीप हुई वाहन दुर्घटना में बागेश्वर जिले के दूरस्थ गांव शामा व भनार गांव के लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही इन गांवों समेत कपकोट घाटी में शोक की लहर फैल गई। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण अपने साथियों सहित गांव को रवाना हो गए। प्रशासन से मिली सूचना के मुताबिक मृतक किशन सिंह, धरम सिंह, कुंदन सिंह, निशा, उमेश सिंह, शंकर सिंह, सुंदर सिंह शामा गांव के हैं जबकि वाहन चालक महेश सिंह, कुशाल सिंह व दान सिंह भनार के हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, करनी और कथनी में फर्क, मुख्यमंत्री जिस विधानसभा को हिमालई राज्यों की आदर्श विधानसभा बनाने की बात कह रहे हैं, मुख्यमंत्री की उसी विधानसभा के लोग गर्भवती महिला को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाने के लिए है लाचार।

कुशाल सिंह व दान सिंह सेना में कार्यरत हैं। इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैली हुई है वहीं दूरस्थ क्षेत्र शामा व भानार के बागेश्वर में रह रहे ग्रामीण क्षेत्र को रवाना हुए हैं।इधर घटना पर बागेश्वर जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ ने शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *