उतराखंड में अगले 7 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, उफ़ान पर होंगे नदी नाले, सावधान रहें की आवश्यकता।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में सात दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है राज्य में शनिवार से सात दिन के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी राज्य में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की संभावना मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर रहे 6 लोगों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मौसम विभाग ने 24 से 30 जून तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है जारी।राज्य की स्थाई देहरादून समेत राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिला मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 सात साल बाद फिर बोतल से बाहर निकला हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन का जिन, सीबीआई ने इन नेताओं को नोटिस देकर बुलाया।

25 जून से बारिश में और तेजी आएगी यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, आखिरकार छः साल बाद लोहाघाट डायट में ही डीएलएड प्रशिक्षण के खुले द्वार, सीएम धामी की घोषणा से जिले के प्रशिक्षुओं को मिली भारी राहत।

24 व 25 जून को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यात्रा को लेकर भी अलर्ट किया है। लोगों से मौसम का अपडेट लेने के साथ ही बारिश में यात्रा टालने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24-25 जून तक बारिश राज्य के सभी जिलों को कवर कर लेगी। यह राज्य में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *