चम्पावत, आखिरकार छः साल बाद लोहाघाट डायट में ही डीएलएड प्रशिक्षण के खुले द्वार, सीएम धामी की घोषणा से जिले के प्रशिक्षुओं को मिली भारी राहत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

लोहाघाट/  आखिरकार काफी जद्दोजहद के छः साल बाद लोहाघाट डाइट में डीएलएड प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के द्वार खुल गए हैं। सीएम धामी द्वारा बाराही धाम में लोहाघाट डायट में ही प्रशिक्षण शुरू किए जाने की घोषणा से जहां यहां के युवाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है,

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले में हुआ बड़ा सड़क हादसा 8 लोगों की मौत 3 लोग लापता।

वहीं युवाओं ने सीएम की इस घोषणा का जोरदार स्वागत किया है। दरअसल वर्ष 2006 में यहां जिला संसाधन केंद्र की स्थापना की गई थी। उसके सात साल बाद 2013 में इसे उच्चीकृत कर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट का रूप दिया गया। इसी के साथ डायट की ओर से राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई की मान्यता के लिए आवेदन किया गया। वर्ष 2015 में एनसीटीई की ओर से पैनल निरीक्षण किया गया,

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में बढ़ता जा रहा है गुलदार का आतंक, अब यहां घर में घुसकर महिला को किया घायल।

जिसमें नियमित डीएलएड प्रशिक्षण के लिए यहां बनाया गया बहु उद्देशीय भवन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। जिससे तब तक के लिए मान्यता का मामला लटक गया, जब तक कि मानक के अनुसार नया बहु उद्देशीय भवन नहीं बन जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *