टिहरी/ गुलदार ने जले के आबकी गांव में महिला पर किया हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला बोल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार घर की छत से कूदा और सीधे महिला के गर्दन पर हमला कर दिया।
और घसीटने लगा। इस बीच शोर-शराबा हुआ तो गुलदार वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला को लंमगांव अस्पताल लाया जा रहा है। 55 वर्षीय महिला का नाम चंद्रमा देवी पत्नी अब्बल सिंह नेगी है।
घायल होने पर महिला अपने पोते पोतियों को ढूंढ रही है। बच्चे सुरक्षित थे लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस सब के बाद गुलदार वहा से कुत्ते को उठा ले गया।