उत्तराखंड में रफ्तार का कहर 110 की रफ्तार में एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दम्पत्ति को रौंदा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ प्रेमनगर में एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर घायल हो गई। घटना नंदा की चौकी के पास हुई प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंपती कूरियर का काम खत्म कर घर लौट रहे थे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है जिसकी कार हरियाणा में पंजीकृत है। प्रेमनगर नंदा की चौकी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक्सयूवी वाहन चालक ने कुरियर की डिलीवरी करने वाले स्कूटी चालक पति-पत्नी को रौंद डाला जिसके कारण पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है।

यह भी पढ़ें 👉 सावधान>>> चुनाव आयोग के एसआईआर के नाम पर ठगी शुरु इससे संबंधित फ़ोन या मैसेज आए तो रहें सावधान।

घटना के बाद आरोपित कार चालक वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन हरियाणा में रजिस्टर्ड है ऐसे में एक टीम हरियाणा भेजी गई है। पुलिस को दी तहरीर में प्रमोद कुमार निवासी गोरखपुर चौक बनियावाला ने बताया कि उनका भाई विनोद कुमार व भाभी पूनम पाल कुरियर का काम करते थे। 22 नवंबर की शाम आठ बजे दोनों अपना काम खत्म करके घर की तरफ आ रहे थे। फन एंड फूड वाटर पार्क नंदा की चौकी गेट के निकट गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही एक्सयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद आरोपित वाहन चालक उन्हें घसीटते हुए ले गया और फिर घटनास्थल से फरार हो गया। घायलावस्था में दोनों को उपजिला चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनके भाई विनोद कुमार की मौत हो गई जबकि भाभी का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 टिहरी में भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस समाई 70 मीटर गहरी खाई में 5 लोगों की हुई मौत।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि घटना के बाद आरोपित कार चालक वाहन वहीं कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। वाहन हरियाणा में रजिस्टर्ड है ऐसे में मालिक का पता करने के लिए एक टीम हरियाणा भेजी गई है।

 दिन में स्कूल बस शाम को कुरियर का काम करते थे विनोद

विनोद कुमार के तीन बच्चे हैं इनमें दो बेटियां व एक बेटा है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते वह दिन में स्कूल बस जबकि शाम के वक्त पत्नी के साथ कुरियर का काम करते थे।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल में महिला से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है। क्योंकि विनोद कुमार की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है।

110 की स्पीड में कार चलाने पर कटा है चालान

एक्सयूवी चालक तेज रफ्तार का शौकीन है यही कारण है कि उसका हरियाणा में ओवरस्पीड का चालान कटा हुआ है।
हरियाणा में उसने 110 की स्पीड में कार दौड़ाई जिसके चलते कैमरे ने यह चालान किया आरोपित ने अभी चालान का भुगतान भी नहीं किया। पुलिस के मुताबिक कार चालक प्रेमनगर की तरफ से वाहन को भगाकर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *