यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट की स्थिति गंभीर ईलाज कर रहे डाक्टरों ने किए हाथ खड़े।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट की हालत गंभीर है उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने भी अब जवाब दे दिया है। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल से घर ले गए हैं। बीते कुछ वक्त से उनका स्वास्थ्य खराब था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में रफ्तार का कहर 110 की रफ्तार में एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दम्पत्ति को रौंदा।

जिसके चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कौन हैं दिवाकर भट्ट

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में से एक हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत यूकेडी से हुई।

यह भी पढ़ें 👉 सावधान>>> चुनाव आयोग के एसआईआर के नाम पर ठगी शुरु इससे संबंधित फ़ोन या मैसेज आए तो रहें सावधान।

भट्ट ने लंबे वक्त तक इसी दल में सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय भूमिका निभाई लेकिन फिर यूकेडी में लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *