हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हैं।
टिहरी बस हादसे में पांच यात्रियों की मौत
हादसा सोमवार दोपहर का है। नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा समाई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 28 यात्री सवार थे। हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।