दुःखद ख़बर, कुमाऊं रेजिमेंट का 25 वर्षीय जवान हुआ जम्मू-कश्मीर में शहीद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

 नैनीताल/ उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है नैनीताल जिले ने आज अपने एक और जांबाज लाल को खो दिया है। कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का एक जवान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक पांडे कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे। शनिवार रात जम्मू सेना हेडक्वार्टर से परिवार वालों को सूचना मिली कि दीपक पांडे शहीद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह-सुबह केदारनाथ धाम के पीछे सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच।

 जवान के शहीद होने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद परिवार वाले जम्मू कश्मीर को रवाना हुए हैं। शहीद जवान दीपक पांडे के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि शहीद जवान दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बेखौफ वन माफियाओं ने, वन क्षेत्राधिकारी को पीटा बेरहमी से, वन विभाग ने दर्ज करवाई एफआईआर।

माता आंगनवाड़ी में काम करती है जबकि पिता पूजा पाठ का काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। दीपक के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि सेना के अधिकारियों का शनिवार रात फोन आया उनको बताया गया कि एक दुर्घटना के दौरान दीपक पांडे का देहांत हुआ है। इसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है बताया जा रहा है कि दीपक का पार्थिव शरीर सोमवार को पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *