चमोली, अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन चालक की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ चमोली जिले के कर्णप्रयाग-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौतहो गई है। इस दुर्घटना का लोगों को इस घटना का पता सुबह चला।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल घूमने आ रहे लोगों की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, पति पत्नी सहित 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग के लिए आ रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह-सुबह केदारनाथ धाम के पीछे सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच।

 इस घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *