पिथौरागढ़/ भैंस, गाय, कुत्ते चोरी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं पुलिस चोरी हुए जानवरों को कई बार बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी करती है उत्तराखंड में इस बार बकरी चोरी का मामला सामने आया है।
न्यू बजेटी पिथौरागढ़ निवासी पुष्कर लाल एवं कमला देवी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर से एक बकरी चोरी हो गई है पीड़ित के तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया बकरी की तलाश में कोतवाली प्रभारी चंचल शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी
पकड़ा गया बकरी चोर
पुलिस टीम सरगर्मी से बकरी और उसके चोर की तलाश में जुट गई मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के अन्दर पुलिस टीम ने बकरी चोरी का खुलासा कर दिया बकरी चोरी को अंजाम देने वाले अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी तल्लीसार को ऐंचोली इलाके से गिरफ्तार भी कर लिया गया है
बकरी बरामद होने के बाद बकरी पालक दंपति ने पुलिस का आभार जताया है।
उत्तर-प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की भैंस हुई थी चोरी
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस भी एक बार चोरी हो गई थी ये 2014 में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान का मामला था तब आजम खान ने आसमान सर पर उठा लिया था पूरा सरकारी अमला आजम खान की भैंस को ढूंढने में लग गया था उत्तराखंड के बकरी चोरी के मामले ने आजम खान की भैंस चोरी की याद फिर से एकबार ताजा करा दी।