पिता के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता ने बेटी की इज्जत को किया तार-तार विरोध करने पर पिता को उतार मौत के घाट। मौत के घाट।

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ अभागा पिता अपनी आंखों के सामने बेटी की इज्जत तार-तार होते देखता गया, लेकिन अभागा पिता उसकी इज्जत नहीं बचा पाया। विरोध करने पर उसकी पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप एक भाजपा नेता पर लगे हैं जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र का है। सदर थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में उच्च हिमालई क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ सर्दी का हुआ आगाज।

उस पर आरोप लगे हैं कि उसने अनुसूचित जाति की 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की के पिता ने इस हरकत का विरोध किया तो पीट-पीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पिटाई में गंभीर चोटें लगने से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर भाजपा नेता मासूम रजा राही केखिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर में दुष्कर्म और हत्या करने संबंधी आईपीसी की धाराएं, पॉक्सो एक्ट की धाराएं और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं को जोड़ा गया है। वारदात 28 अगस्त को अंजाम दी गई थी। इसके बाद पीड़िता के पिता की मौत होने के बाद पुलिस ने गत 5 सितंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 कॉर्बेट पार्क में अवैध निर्माण व अवैध कटान को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, आईएफएस अधिकारियों के साथ हरक सिंह की भी बढ़ सकती हैं दिक्कतें।

सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की मां की पहले मौत हो गई है। वे 3 बहनें हैं और उनका एक भाई है। वे पिता के साथ भाजपा नेता राही के घर में किराये पर रहते थे। रेप और हत्या की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। आला पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच चल रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद मामले में अधिकारियों के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी अपने स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राही के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष होने की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को मामले जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, इस ब्यक्ति को कांग्रेस को बोट देना पड गया भारी, बीजेपी के तथाकथित गुन्डों ने फोड़ा सर लगे 10 टांगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में सभी एक समान हैं। कानून सबके लिए बराबर है। दोषी को सजा मिलेगी। लड़की को न्याय मिलेगा। पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *