बागेश्वर, इस ब्यक्ति को कांग्रेस को बोट देना पड गया भारी, बीजेपी के तथाकथित गुन्डों ने फोड़ा सर लगे 10 टांगें।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिले में मतदान कर घर लौटने के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता किशन सिंह पर हमला करने का मामला सामने आया है। आज 5 सितंबर को बागेश्वर में उप चुनाव के दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता जब वोट देकर अपने घर के लिए जा रहा था इसी बीच कुछ भाजपा के लोगों ने उस पर हमला कर दिया वह अभी बागेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती है उसके सर पर 10 टांके लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में इस अधिकारी को विजिलेंस ने पकड़ा रंगेहाथों घूस लेते।

बागेश्वर में विधान सभा उप चुनाव हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है परन्तु रवाईखाल के ओखलसों बूथ में दो लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को कांग्रेस चुनाव से लड रही है लेकिन प्रशासन व भाजपा इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। घायल व्यक्ति किशन सिंह फर्स्वाण ने बताया कि उन्होंने ओखलसौं बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉 दुःखद कपकोट विधानसभा में गहरी खाई समाया वाहन, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि आपने किसे वोट दिया है कांग्रेस को वोट देने की बात करने पर उन पर हमला कर दिया गया। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने कहा कि उनके वोटर व सपोर्टर पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया है। उनके सिर में 10 टांके लगे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *