

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
अल्मोड़ा/ जिले के भिकियासैण क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैण-विनायक रोड पर एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई।
यह भी पढ़ें 👉 गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन।
हादसे की शिकार हुई बस द्वाराहाट पहाड़ से रामनगर के लिए जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
ग्राम प्रधान डगरखोला नवीन पुरोहित ने बताया कि 7 यात्रियों की मौत हो गई है हादसे के वक्त नवीन पुरोहित किसी काम के लिए मोटर साइकिल से भिकियासैंण जा रहे थे।
यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी केस सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, हुए गिरफ्तार व रिहा।
और इस वक्त रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। बस के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद शुरू कर दी है। घायलों को निकालने के लिए एम्बुलेंस और अतिरिक्त राहत दल बुलाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
मृतकों का विवरण
07 मृतक में 04 पुरुष 03 महिला
01-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम 75 वर्ष निवासी जमोली
03 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 निवासी जमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट