खिडा-खुजरानी मोटर मार्ग बनी ग्रामीणों की जीवनरेखा काश्तकारों के साथ स्वास्थ्य सुविधा में भी बनी सहायक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चौखुटिया

चौखुटिया/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी खिड़ा से खुजरानी सड़क आज ग्रामीणों के लिए सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि संपर्क समृद्धि और संभावना का माध्यम बन चुकी है। यह 18.4 किलोमीटर लंबी सड़क अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकासखंड के खीड़ा, गोदी, बगड़ी, छितार और खुजरानी जैसे दूरस्थ गांवों को चौखुटिया बाजार के साथ ही

यह भी पढ़ें 👉 सावधान, उत्तराखंड में पांव पसार रहा है कोरोना 5 नए मरीज मिले एम्स ऋषिकेश के 2 डाक्टर भी संक्रमित।

चमोली जिले के बछुवाबाण से जोड़ती है जिससे ग्रामीण जीवन में व्यापक बदलाव आ रहे हैं।

 571 की आबादी वाला खुजरानी गांव जुडा मुख्य धारा से।

इस मोटर मार्ग से खुजरानी गांव की 571 की आबादी को अब स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और कृषि सुविधाएं आसानी से सुलभ हो पा रही हैं। पहले जहां ग्रामीणों को 10 किलोमीटर या उससे अधिक पैदल सफर करना पड़ता था अब वहां पर वाहन सुविधा सीधे गांव तक पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण तहसील में बेटे ने अपनी 71 वर्षीय मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट।

पीएमजीएसवाई द्वाराहाट के अधिशासी अभियंता के मुताबिक सड़क न केवल भौगोलिक दूरी को घटाने में सहायक बनी बल्कि इसने ग्रामीणों की आय और जीवन स्तर को भी ऊंचा किया है। किसान अब अपने सब्जी, फल, अनाज जैसे उत्पाद बाजार तक आसानी से पहुंचा रहे हैं जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिल रहा है और बिचौलियों की निर्भरता कम हुई है। इस सड़क के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव की प्रियंका बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट खुशी से झूमा परिवार।

स्थानीय उत्पादों की बिक्री, ट्रांसपोर्ट, छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी लोगों ने कदम बढ़ाया है। इससे गांवों की सामाजिक-सांस्कृतिक सक्रियता में भी इजाफा हुआ है। सड़क बनने के बाद अब गांवों के बच्चे नजदीकी स्कूलों और कॉलेजों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं और आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सा सेवाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं। यह सड़क अब ग्राम विकास के हर पहलू को छू रही है – चाहे वह कृषि हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या रोजगार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *