द्वाराहाट विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव की प्रियंका बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट खुशी से झूमा परिवार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

द्वाराहाट/ सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रतखाल की बेटी प्रियंका राणा ने भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के तहत लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, विकास खंड और जिले के लिए सम्मान की बात है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां वन विभाग ने लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ करवाई एफआईआर दर्ज 150 पेड़ काटने का लगाया आरोप।

प्रियंका एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से हैं उनके पिता केशव सिंह राणा दिल्ली में कार्यरत हैं और माता नीलम राणा गृहिणी हैं। प्रियंका ने 2020 में यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल द्वाराहाट से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसी वर्ष भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए चयनित हुईं। चार वर्ष तक इंडियन नेवल हॉस्पिटल कॉलेज अश्विनी मुंबई से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करके उन्होंने यह पद हासिल किया अब वह चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में सेवाएं देंगी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम में आतंकवाद रोधी मॉक ड्रिल कर सुरक्षा बलों की परखी क्षमता।

प्रियंका रतखाल गांव की पहली बेटी हैं जो इस प्रतिष्ठित पद तक पहुची हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़िया सेना में सेवा देती रही हैं। उनके दादा स्व. दान सिंह राणा ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में हिस्सा लिया था और 1971 में सेना मेडल से सम्मानित हुए थे। वर्तमान में प्रियंका के चाचा पूरन सिंह भी सेना में तैनात हैं प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों, मेहनत और अनुशासन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि उनकी यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *