यहां वन विभाग ने लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ करवाई एफआईआर दर्ज 150 पेड़ काटने का लगाया आरोप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ हल्द्वानी में गौला पुल और वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग के बीच चोरगलिया रोड के किनारे लगभग 150 पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से दोनों विभागों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, 2016 में दल बदलने वाले विधायकों को सीबीआई ने भेजा समन दल बदलने व पैसे के लेन-देन को लेकर होगी पूछताछ।

पिछले साल सितंबर में गौला नदी के उफान पर आने से चोरगलिया रोड के एक हिस्से में भारी कटाव हुआ था जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह गई थी। इस वजह से सड़क पर दिन-रात जाम की समस्या शुरू हो गई जो रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच रही थी। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई और कटाव वाले हिस्से के दूसरी ओर सड़क को विस्तार देने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, सम्भागीय अधिकारी की सख्त कार्रवाई 82 वाहनों के किए चालान 6 वाहन सीज।

 कुछ वक्त पहले इसके तहत सड़क किनारे खड़े 150 पेड़ों की गिनती वन विभाग द्वारा करवाई गई और उनका मूल्यांकन भी किया गया। बाद में टेंडर के जरिए इन पेड़ों को बेच दिया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक लोनिवि ने पेड़ काटने और उनके परिवहन के लिए वन विभाग से अनिवार्य अनुमति नहीं ली जो वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार मौके पर ही 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

वन अधिनियम के तहत पेड़ों को काटने और परिवहन (आरामशीन) के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी होती है। इस नियम का पालन न करने पर वन विभाग ने लोनिवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *