हल्द्वानी, सम्भागीय अधिकारी की सख्त कार्रवाई 82 वाहनों के किए चालान 6 वाहन सीज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ परिवहन विभाग ने नियम विरुद्ध और अनधिकृत वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच कुल 82 वाहनों का चालान किया गया जबकि 6 वाहन जब्त करके सीज कर दिए गए। यह अभियान नैनीताल, हल्द्वानी और कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर एक साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम में आतंकवाद रोधी मॉक ड्रिल कर सुरक्षा बलों की परखी क्षमता।

नैनीताल क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, हल्द्वानी में एआरटीओ जितेंद्र सिंघवान तथा कालाढूंगी मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रिफ्लेक्टर की अनुपस्थिति, नंबर प्लेट की गड़बड़ी, सीट बेल्ट न लगाने और दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के संचालन जैसे गंभीर उल्लंघनों पर चालान किए गए। बताया कि कुछ वाहन चालक आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके चलते पिकअप, ई-रिक्शा और ऑटो सहित कुल 6 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस बीजेपी नेता को सीबीआई ने सुनाई सजा भतीजी और 3 पुलिस कर्मियों के साथ जाएंगे जेल।

प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग के कर्मियों नंदन रावत, गिरीश कांडपाल, चंदन सप्याल, महेंद्र कुमार और अरविंद हांकी की सक्रिय भागीदारी रही। इस चेकिंग अभियान की निगरानी संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. गुरदेव सिंह द्वारा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *