उत्तराखंड में यहां देर रात गहरी खाई में गिरी कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही मौत एक घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

मसूरी / देर रात को हुई एक कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं जबकि एक ब्यक्ति घायल हो गया ! प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 29 मई समय 01:25 पर मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल No 9465450584 से सरकारी फोन 9411112817 पर वॉट्सएप कॉल द्वारा बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव की प्रियंका बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट खुशी से झूमा परिवार।

मैं अभी अभी ऊपर पहुंचा हूं हेल्प चाहिए। तो इस सूचना पर एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह मय रात्रि अधिकारी एसआई पंकज महिपाल के साथ चिता लाइब्रेरी ओर लण्डोर को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे एसडीआरएफ को मौके पर रवाना करने के लिए सूचित कर उच्चाधिकारी गण को अवगत करा दे। मौके पर घायल अंशुमान मिले जिन्होंने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी आए थे वापस जाते हुए गाड़ी गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां वन विभाग ने लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ करवाई एफआईआर दर्ज 150 पेड़ काटने का लगाया आरोप।

घटना ग्लोगी के समीप हुई है जहां पर फायर पुलिस ओर एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा गाड़ी में बॉडी मिलने की सूचना दी तथा एक व्यक्ति की बॉडी बाहर मिली जिनको बाहर निकाला गया मौके पर मृतकों के परिजन भी आ गए है। शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया।मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष ओर कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। क्षेत्राधिकारी मसूरी मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *