भिकियासैंण तहसील में बेटे ने अपनी 71 वर्षीय मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

भिकियासैंण/ भिकियासैंण तहसील के राजस्व क्षेत्र में नैलवालपाली गाँव में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देर रात गहरी खाई में गिरी कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही मौत एक घायल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटवारी क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी गाँव निवासी 71 वर्षीय गावली देवी पत्नी मूसीराम बुधवार सुबह अपने बेटे आंनदराम को उसके घर कुछ सामान देने गई इसी बीच किसी बात पर मां बेटे में कहा सुनी हो गई जिस पर आंनद राम ने कुल्हाड़ी से अपनी मा के सिर में वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मुखबिर से मिली। राजस्व टीम जब मौके पर पहुंची तो उस वकू वहां मृतका की अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थी जिस पर राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव की प्रियंका बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट खुशी से झूमा परिवार।

साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को हिरासत में ले लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मृतक गावली देवी अपने छोटे बेटे गोपालराम के साथ रहती थी। गोपाल राम ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी है। हत्यारोपी घर पर अकेले रहता था उसके तीन बच्चे व पत्नी बाहर रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र मे भय का माहौल है। राजस्व टीम मे कानूनगो जितेन्द्र थपलियाल, राजस्व उपनिरीक्षक नैलवालपाली महेश प्रशाद बिजल्वाण. राज्स्व उपनिरीक्षक पंकज नीमा राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *