कोटद्वार/ बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने आज फैसला सुना दिया है।उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगभग दो साल और आठ महीने तक चली सुनवाई के बाद फैसला आ गया है अंकिता भंडारी को इंसाफ मिल गया है तीनों गुनाहगारों को दोषी करार दे दियाा गया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्या, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। आरोपियों पर 302, 201, 354, धाराओं में दोष सिद्ध हुआ है।
थोड़ी देर में सज़ा का एलान होना है अंकिता के पिता की आंखों में उनकी बेटी को खोने का गम साफ झलक रहा था फैसले से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने मेरी बेटी को मारा है इस मामले में उत्तराखंड के लोगों ने उनके साथ दिया है उसके लिए वह हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन करते हैं अंकिता की मां ने कहा था कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा। तीन साल पुराने इस केस में उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की नजरें कोर्ट के इस फैसले का इंतजार कर रही थीं सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर के 200 मीटर के दायरे को पुलिस ने सील कर दिया गया सिर्फ वकील केस से जुड़े पक्ष और जरूरी स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति थी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
कोटद्वार में इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है। गढ़वाल मंडल के अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स कोटद्वार बुलाई गई है। अदालत परिसर के बाहर की सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। लगभग दो साल और आठ महीने तक चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से जांच अधिकारी समेत 47 गवाह अदालत में पेश किए गए हालांकि एसआईटी ने इस मामले में 97 गवाह बनाए थे जिनमें से 47 अहम गवाहों को ही अदालत में पेश किया गया गत 19 मई को अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी की ओर से बचाव पक्ष की बहस का जवाब देकर सुनवाई का सिलसिला समाप्त किया गया था।
एसआईटी जांच के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 500 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया गया तीनों हत्यारोपियों रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप तय होने के बाद 28 मार्च 2023 से अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई थी। इस बीच कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में शुक्रवार को आने वाले फैसले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है वहीं कोर्ट के बाहर भारी पुलिस की तैनाती है।