अल्मोड़ा,  गरुड़राबाज में प्रारंभ हुआ जागनाथ महोत्सव, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कुंजवाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  जागेश्वर-मां नैना सांस्कृतिक जन कल्याण समिति द्वारा गरुराबाज मैदान में जागनाथ महोत्सव 2023 के द्वितीय दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मुख्य अतिथि के रुप में एवं धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, पिंडारी ग्लेशियर में हुआ हिमस्खलन, 13 विदेशी व एक भारतीय ट्रैकर फंसे, एसडीआरएफ की टीम ढूंढ खोज व रेस्क्यू के लिए हुई रवाना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर में 2015 में कांग्रेस की सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सहयोग से गरुड़ाबाज में बहुत बड़ा जागेश्वर महोत्सव एवम अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव सम्पन्न कराया गया।इन महोत्सवों के माध्यम से यह क्षेत्र पूरे देश एवम विश्व के पटल पर छाया रहा।आज सांस्कृतिक समिति एवम लोक कलाकारों द्वारा इस स्थान पर महोत्सव आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, विश्व प्रसिद्ध डोल आश्रम के वार्षिक महोत्सव पर 23 अप्रैल से 5 मई तक श्रीमद् भागवत कथा व उतराखंडी लोक संगीत कार्यक्रम होंगे आयोजित, मुख्यमंत्री धामी भी करेंगे प्रतिभग।

इसके लिए उन्होंने आयोजक मंडल एवम सांस्कृतिक कलाकारों को बधाई दी।उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कलाकारों के मनोबल को बड़ाने के लिए ऐसा लगता है कि सांस्कृतिक विभाग एवम सरकार उदासीन है।उन्होंने सरकार एवम सांस्कृतिक विभाग से मांग भी की कि इस प्रदेश के सांस्कृतिक एवम लोक कलाकारों को बढ़ावा देने की अवश्यकता है। इसमें सरकार एवम सरकार के जन प्रतिनिधि बड़ चढ़ कर आगे आए एवम कलाकारों के मनोबल को बड़ाने का कार्य करे। यहां पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा कुंजवाल एवम उनके साथ आए हुए अतिथियों का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पोखरी नगर पंचायत में अनियमिताओं को लेकर बोर्ड बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार,

कार्यक्रम में कुंजवाल के साथ पूर्व प्रमुख एवम पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व डी सी बी चेयरमैन दीवान सिंह भैसोंडा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा,ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर विशन सिंह बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धोनी,यूथ विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलारा,विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान हरी मोहन भट्ट,संतोष कुमार,मोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बनौला, पूरन चंद्र पाटनी,प्रधान धसपद दिनेश पांडे,प्रधान काफली राजेंद्र प्रसाद,प्रधान सिंधिया मल्ला बसंत राम,प्रधान लाधौली पंकज कुमार,पूर्व प्रधान बचे सिंह बिष्ट,बीरेंद्र सिंह बॉबी,बालम चम्याल, कैप्टन रमेश चंद्र,बहादुर राम,दीवान सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह रौतेला,चंद्र शेखर उपाध्याय,हरीश पांडे,प्रकाश पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *