बागेश्वर/ रवि कुमार, NOLS INDIAN PROGRAM DIRECTOR रानीखेत व और सुरेश मधान, US एम्बेसी द्वारा दिनाँक 20 अप्रैल 2023 की रात पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर में प्रशिक्षण के लिए गए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 1 भारतीय) के फंसने की सूचना दी गयी।
उक्त सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा के साथ ही रेस्क्यू किये जाने के लिए सक्रिय हो गए। उच्चाधिकारियों द्वारा ट्रैकरों की सहायता के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित यथा आवश्यक व्यवस्था मय मेडिकल किट व एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ASI महिपाल सिंह के हमराह एसडीआरएफ टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
रेस्क्यू टीम इंचार्ज द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से अवगत कराया गया कि रेस्क्यू टीम खाती गांव से आगे पैदल ट्रेक पर जा रही है और मौके पर पहुँचकर वहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।