उत्तराखंड में यहां सब्सिडी की फाइल पर कार्रवाई के ऐवज में 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

 हरिद्वार/ कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना एक सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने आज आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी,द्वारीखाल विकास खंड के महरगाव में 4 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग दबे हैं मकान के मलवे में घटना के 4 घंटे बाद भी प्रशासन नहीं पहुंचा है घटना स्थल पर।

आरोप है कि सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी विकासखंड खानपुर जिला हरिद्वार, ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपों का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की। योजना के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट विकास खंड के हली में पुल निर्माण के लिए 40 लाख देने का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *