बेतालघाट विकास खंड के हली में पुल निर्माण के लिए 40 लाख देने का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जनपद नैनीताल के बेतालघाट विकास खंड के हली पुल निर्माण के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ₹40 लाख देने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया है। भाजपा नेता व नैनीताल से भाजपा विधायक प्रत्याशी हेम आर्या के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी रयाल से मुलाकात करके नैनीताल विधानसभा की तमाम समस्याओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल मंडल में यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों ने मचाया तांडव कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त।

हली पुल निर्माण को जिलाधिकारी रयाल ने ₹40 लाख देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा शिष्टमंडल ने पानी, बिजली व सड़कों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिष्टमंडल ने पंगूट-हरियाल मार्ग, कुनियालखेत मार्ग, फगुनियाखेत-गहलना मार्ग, सड़ियाताल झील सफाई की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉 टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन।

जिलाधिकारी ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में भाजपा नेता हरगोबिंद रावत, तारा सिंह, महेश जोशी, सतीश टम्टा, खीम सिंह महरा, हितेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *