पौड़ी,द्वारीखाल विकास खंड के महरगाव में 4 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग दबे हैं मकान के मलवे में घटना के 4 घंटे बाद भी प्रशासन नहीं पहुंचा है घटना स्थल पर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जनपद के द्बारीखाल विकास खंड के महरगाव में भारी बारिश के कारण धीरेन्द्र सिंह रावत का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया घटना सुबह-सुबह 7 बजें की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल मंडल में यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों ने मचाया तांडव कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त।

मकान के मलवे में धीरेन्द्र सिंह रावत उनकी मां और और धीरेन्द्र सिंह की भतीजी की चार वर्षीय मासूम बच्ची सहित 3 लोग दबे हुए हैं ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जी जान से जूटे है।

यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सामने जताई नाराज़गी।

लेकिन प्रशासन घटना के 4 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा है जिससे ग्रामीण निराश हैं उक्त जानकारी न्यूज 13 को महरगाव निवासी दिलवर सिंह से प्राप्त हुई है जो खुद मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *