उत्तराखंड में कांग्रेस को छोड़कर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है राज्य के अलग-अलग जिलों से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। यह सिलसिला लगातार जारी है और कोटद्वार के बाद अब देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से भी दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड एकजुट 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान, अंकिता के पिता ने कहा यह लड़ाई केवल मेरी नहीं पूरे राज्य की है।

देहरादून में पार्षद पूनम पुंडीर और देवकी नौटियाल के साथ डॉ. संजय सिंह, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. पूजा राठौड़, डॉ. महेंद्र शर्मा, आर.के. बडोला, राजेश अरोड़ा और राजेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। ऋषिकेश से पार्षद मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल और शिवानी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर, बमोथ गांव में चक्रव्यूह का मंचन देखने को पहुंचे भारी संख्या में दर्शक, वीर अभिमन्यु को छल से मारने की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

पौड़ी जिले में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी के नेतृत्व में ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत थपलियाल, सोहन पटवाल, मधु देवी, अनीता देवी, ममता देवी, अभिषेक कुमार और राजेश रावत ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें 👉 भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे गणेश गोदियाल कहा बीजेपी वीआईपी को बचाने में लगी है कांग्रेस सड़कों पर उतर कर महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड रही है।

रुड़की से सुबोध चौधरी, रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र और सुमित खटाना सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की मजबूती बढ़ाई। भाजपा में शामिल होने के बाद पौड़ी की ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और स्पष्ट नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में क्षेत्रीय विकास कार्ययोजना और जनसेवा के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है जबकि कांग्रेस में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *