अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड एकजुट 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान, अंकिता के पिता ने कहा यह लड़ाई केवल मेरी नहीं पूरे राज्य की है।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर जनाक्रोश का ज्वालामुखी फूट गया है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर मंच पर न्याय की पुकार बुलंद हो रही है। इसी बीच अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने 11 जनवरी को राज्यव्यापी ‘उत्तराखंड बंद का आह्वान करते हुए जनता से इस मुहिम में साथ आने की भावुक अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर, बमोथ गांव में चक्रव्यूह का मंचन देखने को पहुंचे भारी संख्या में दर्शक, वीर अभिमन्यु को छल से मारने की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि अंकिता सिर्फ उनकी बेटी नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह लड़ाई राजनीति की नहीं बल्कि सच्चाई और इंसाफ की है। उन्होंने व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों और हर जिम्मेदार नागरिक से बंद को सफल बनाकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूती देने की अपील की। उर्मिला सनावर द्वारा जारी वीडियो और कथित ऑडियो पर पूछे गए सवाल पर अंकिता के पिता ने कहा कि अभी तक उनकी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन सामने आए तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सच देश के सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिल पाए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस गांव में 3 मकानों में लगी भीषण आग सारा सामान हुआ जलकर राख एक दर्जन से अधिक पशु भी जिंदा जले।

हाल ही में सामने आए वीडियो के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी हैं और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
दुसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार किसी भी तरह की जांच से पीछे नहीं हटेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब 11 जनवरी को प्रस्तावित ‘उत्तराखंड बंद को लेकर राज्यभर में हलचल तेज हो गई है। पूरे राज्य में एक बार फिर अंकिता के लिए न्याय की गूंज बुलंद हो रही है और जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि इस बार न्याय की गूंज जरूर सरकार के कानों तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *