चमोली/ पोखरी ब्लाक के बमोथ गांव में पांडव लीला में भव्य चक्रव्यूह का मंचन किया गया।जिसको देखने को भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। पात्रों ने बेहतर अभिनय किया। जब्कि वीर अभिमन्यु को कौरव सेना द्वारा छल से मारने का दृश्य दर्शको को भावुक कर गया।
बमोथ गांव में चल रहे पांडव लीला में चक्रव्यूह मंचन में गुरु द्रोणाचार्य व अर्जुन की अनुपस्थिति में पांडवों को पराजित करने के लिए चक्रव्यूह की रचना की गई।16 वर्षीय वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करते हुए कौरव सेना के एक के बाद एक महारथियों से युद्ध करते हुए उन्हें परास्त करते है। आगे बढ़ते हैं।
किन्तु सातवें द्वार पर पहुंचते ही सभी कौरव सेना के महारथियों ने एकजुट होकर छल से अभिमन्यु को निर्दयता से मार दिया।
इस मार्मिक क्षण ने दशकों को भावुक कर दिया। अर्जुन की प्रतिज्ञा के साथ कौरव सेना के कई महारथी परास्त होते हुए यूध्द में मारे गए। अन्त में सत्य की विजय के साथ उद्घघोष हुआ इस मौके पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।