देश की राजधानी में विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिना वैध वीजा या यात्रा दस्तावेजों के देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में कांग्रेस को छोड़कर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन।

यह कार्रवाई बाहरी जिला पुलिस द्वारा वैध वीजा के बिना रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध विदेशियों की पहचान और उनके निर्वासन के लिए वर्ष 2025 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड एकजुट 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान, अंकिता के पिता ने कहा यह लड़ाई केवल मेरी नहीं पूरे राज्य की है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *