तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में 5से6 डिग्री का आया झुकाव, सभामंडप झुका 10 डिग्री तक एएसआई केन्द्र सरकार से लगाई गुहार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ पंच केदार में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर 5 से 6 डिग्री तक झुक गया है। जबकि मंदिर के अंदर बनी मूर्तियों और सभामंडप में 10 डिग्री तक झुकाव आ गया है। इस बारे में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एएसआई को पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉 उखीमठ, मनरेगा लोकपाल ने किया योजनाओं का स्थलीय सत्यपान व ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण।

इसमें मंदिर का संपूर्ण अध्ययन कर यथाशीघ्र संरक्षण करने को कहा गया है।

आपदाओं से पड़ा है मंदिर पर व्यापक असर

मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी का कहना है कि वर्ष 1991 में आए भूकंप और समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं से मंदिर पर व्यापक असर पड़ा है। वर्ष 2017-2018 में एएसआई ने मंदिर का सर्वेक्षण करने के लिए ग्लास स्केल भी लगाई थी। अब विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कर मंदिर में झुकाव आने की बात कही है।

बड़ी ख़बर >> उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बेटे खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

गर्भगृह का एक हिस्सा झुक गया वर्ष 1991 के उत्तरकाशी भूकंप और 1999 के चमोली भूकंप के साथ ही 2012 की ऊखीमठ और 2013 की केदारनाथ आपदा का भी इस मंदिर पर असर पड़ा है। मंदिर की बाहर की दीवारों से कई जगहों पर पत्थर छिटके हुए हैं। सभामंडप की स्थिति काफी खराब हो गई है। साथ ही गर्भगृह का एक हिस्सा झुक गया है।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई के एक अधिकारी ने टीओआई को बताया कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मंदिर को संरक्षित स्मारक के रूप में घोषित किया जाए ताकि इस मंदिर में हो रहे बदलाव को रोका जा सके

उतराखंड में यहां गुलदार ने एक साथ किया 3 युवकों पर किया हमला, 2 युवकों को गम्भीर हालत में एम्स में कराया गया भर्ती।

अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की प्रक्रिया पर विचार भी कर रही है तुंगनाथ मंदिर के 5 से 6 डिग्री झुक जाने के बाद एएसआई इन कारणों का पता लगाने में जुट गई है कारणों का पता लगाने के बाद मंदिर में मरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *