ताड़ीखेत विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मुकाबला हुआ रोचक भारतीय जनता पार्टी व पूर्व प्रमुख आपने सामने।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ ताड़ीखेत विकास खंड ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए इस बार मुकाबला बेहद कड़ी टक्कर का होता हुआ नजर आ रहा है। महिला आरक्षित सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष बन चुका है जिसमें भाजपा की ओर से विमला रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत और बबली मेहरा आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के लिए आज आइएमडी भारी से अति भारी बारिश का किया रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी।

चुनाव को लेकर मतदाताओं और समर्थकों में गहमा-गहमी तेज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार पार्टियों की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने दम पर नहीं बल्कि पार्टियों के समर्थन के भरोसे नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में पार्टी निष्ठा जागती है तो पूरा समीकरण बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई 6 वाहन सीज 112 वाहनों के किए चालान।

इससे मुकाबले में और अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भाजपा की प्रत्याशी विमला रावत को संगठन का आधार प्राप्त है वहीं पूर्व प्रमुख रचना रावत अपने कार्यकाल के अनुभव और प्रभाव के बलबूते मैदान में हैं। बबली मेहरा ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है जिससे मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *