परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई 6 वाहन सीज 112 वाहनों के किए चालान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और बरेली मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर वाहनों की जांच की जिसमें 112 वाहनों के चालान किए गए और छह वाहनों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों में तीन बसें, दो ऑटो और एक ई-रिक्शा शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, माणा से बदरीनाथ धाम तक आईटीबीपी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार और गिरीश कांडपाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, यांत्रिक स्थिति, परमिट शर्तों का पालन, चालकों के यूनिफॉर्म, सीट बेल्ट और ओवरस्पीड जैसी स्थितियों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉 बंद हुई मुफ्त राशन योजना जानिए क्या बड़े बदलाव किए गए हैं नए राशनकार्ड सिस्टम में।

 संभागीय निरीक्षक अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग में तीन बसों को सीज करने के साथ तीन वाहनों की फिटनेस निलंबित की गई। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रिशु तिवारी ने रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला और मोहम्मद दानिश भी शामिल रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *