गरमपानी, तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने महिला व बच्चे को मारी जबरदस्त टक्कर बच्चे की हालत नाज़ुक हायर सेंटर के लिए रेफर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

गरमपानी/ भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना तहसील के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरना से कैची धाम के लिए जा रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला और उसके 7 वर्षीय पुत्र को जबरदस्त टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉 ताड़ीखेत विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मुकाबला हुआ रोचक भारतीय जनता पार्टी व पूर्व प्रमुख आपने सामने।

वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे में आशा देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी संतोष राम और उनका बेटा हिमांशु उम्र 7 वर्ष निवासी बडसीला-गड़स्यारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे गिर गई और बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत घायल मां-बेटे को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई 6 वाहन सीज 112 वाहनों के किए चालान।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के डॉ. गौरव कैड़ा ने बताया कि बच्चे के सिर पर गहरी चोट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जबकि महिला के पैर में चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *