पौड़ी जिले में युवक के उपर पेट्रोल डालकर किया गया जिंदा जलाने का प्रयास।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जिले में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पर गांव के ही आनंद सिंह ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, होटल के बाथरूम में महिला का विडियो बनाना पड़ा भारी, कोर्ट ने आरोपी होटल कर्मचारी को सुनाई एक साल की सजा 5 हजार का जुर्माना भी लगाया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष आपसी के विवाद ने ले लिया हिंसक रूप आरोपी फरार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज किया केस।

यह भी पढ़ें 👉 घनसाली में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ले ली एक और जान गुस्साएं लोगों ने मसाल जूलूस निकालकर फूंका सरकार व विधायक का पुतला।

थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि हमले में वीरेंद्र सिंह करीब 45% झुलस गया। डॉक्टर ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। उधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *