बागेश्वर जिले में बारिश का कहर देखते ही देखते आवासीय भवन हुआ जमींदोज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ कुमाऊं मंडल में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है बारिश के चलते जहां नैनीताल जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है वहीं दूसरी ओर बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को संकट में डाल दिया है भनार गांव में स्थित एक मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था और अचानक दरक गया गनीमत रही कि घर में रहने वाले लोग पहले ही स्थिति को भांप कर आवश्यक सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर कर्णप्रयाग के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग 5 घंटे रहा बाधित, सुबह घुमने निकले राहगीर बाल बाल बचे।

बागेश्वर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है जिले की लगभग तीन दर्जन सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं जिनमें 32 ग्रामीण मार्ग और चार प्रमुख सड़कें शामिल हैं। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है जिससे ग्रामीणों को 5 से 7 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का कार्य जारी है लेकिन लगातार बारिश राहत और बचाव कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *