चमोली/ गौचर कण प्रयाग के मध्य धारीनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से पांच घंटे बाधित रहा। इस बीच हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन गौचर व एन एच के भारी मस्कत के बाद यातायात को पांच घंटे बाद सुचारू किया गया।
सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे के आसपास गौचर करनप्रयाग के मध्य धारीनगर के समीप अचानक हाईवे पर चट्टान टूट कर आ गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इस भूस्खलन में एक गाड़ी व कुछ राहगीर बाल बाल बच गए। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो गया होता।बाद में एन एच के कर्मीयों व मशीनों से मलबा हटाकर यातायात को 11 बजे दोपहर बहाल किया गया।