चमोली, भारी बारिश के चलते कार दबी मलवे में, बाधित सड़क को खोलने के प्रयास जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ थराली-देवाल मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है नंदकेसरी के समीप एक कार मलबे में फंस गई। सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं लेकिन लगातार पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में हो रही लगातार का कहर 2 मकान हुए जमींदोज कई घर कराए गए खाली।

वहीं नैनीताल के कालाढूंगी और कोटाबाग क्षेत्रों में मूसलधार बारिश से जलभराव और संपर्क बाधित हो गया है। देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर मलबा आने से कई गांव नैनीताल से कट गए हैं। स्थानीय लोग परेशान हैं खासकर किसान जिनकी फसलें बाजार नहीं पहुंच पा रहीं।

यह भी पढ़ें 👉 भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए कि गई स्थगित।

प्रशासन ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बादल फटने से हुई भारी तबाही 8 से 9 लोग हुए लापता सर्च अभियान जारी।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है जिससे गर्मी से राहत मिली है लेकिन आपदा का खतरा बढ़ गया है। राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *