भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए कि गई स्थगित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चारधाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित एसडीएम व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है। आयुक्त पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर
पस्थान न करें।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बादल फटने से हुई भारी तबाही 8 से 9 लोग हुए लापता सर्च अभियान जारी।

 चमोली उमट्टा में बद्रीश होटल के समीय बड़ी अनहोनी होते होते टली है यहां एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से आकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुका है अगर कोई इसकी चपेट में आता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बद्रीश होटल के सामने हो रहे इस लैंडस्लाइड से खतरा बना हुआ है। वहीं चारों धामों के रूट पर बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *