उत्तराखंड में हो रही लगातार का कहर 2 मकान हुए जमींदोज कई घर कराए गए खाली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में हो रही मूसलधार बारिश के चलते राजधानी देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान जमींदोज हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर से पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस एवं दमकल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए कि गई स्थगित।

प्रशासन की तत्परता से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन दो मकान पूरी तरह से जमींदोज गए और दो अन्य मकानों में गंभीर दरारें आ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लगभग 10 मकानों को खाली कराया गया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बादल फटने से हुई भारी तबाही 8 से 9 लोग हुए लापता सर्च अभियान जारी।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता और निगरानी में कोई ढिलाई न बरती जाए। गिरे हुए मकानों के स्वामी शाहिद अंसारी और शहीद इद्रिशी बताए गए हैं जबकि दरारें आने वाले मकान गुलजार अंसारी और मुस्तकीम के हैं। लगातार बारिश और जल स्तर बढ़ने की स्थिति में क्षेत्र के अन्य मकानों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *