चमोली/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025- 26 में अनुमोदित कार्यक्रमों की प्रगति पर एक दिवसीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन प्राचार्य आकाश सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जनपद में वर्ष 2025 -26 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत अद्यतन संपादित समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों जनपद में चलाये जा रहे नवाचारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई l बैठक में आगामी माहों में संपादित किए जाने वाले प्रशिक्षण एवं नवाचारी गतिविधियों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई
बैठक में अपनी बात रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत में कहा कि अध्यापकों को चाहिए कि वह समुदाय को सीधे विद्यालय से जोड़ते हुए नवाचारी कार्यक्रमों को बढ़ावा दें, उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिफल भी दिखाई देना चाहिए प्राचार्य ने यह भी कहा कि प्रथम समीक्षा बैठक 16 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि नवंबर में अधिकांश प्रशिक्षण खत्म कर दिए जाएंगे इसी कड़ी में उन्होंने अप्रैल और मई माह में एक तिहाई प्रशिक्षण संपादित कर दिए हैं डायट द्वारा अधिकतम बच्चों तक पहुंचने के लिए कक्षा 5 के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्योंली पुस्तिका का निर्माण किया गया है , डायट द्वारा हस्तलेखन कार्यशाला का आयोजन भी किया गया , बहुभाषी प्रार्थना सभा किचन गार्डन सामूहिक जन्मोत्सव, दीवार पत्रिका निर्माण जैसे नवाचारी कार्यक्रम संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं जिनका प्रतिफल बच्चों तक मिल रहा है।
उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रथम त्रैमास के लिए शिक्षकों के नाम आमंत्रित किए जाने की बात भी कही नियोजन एवं क्रियान्वयन विभाग के विभागाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठैत ने त्रैमासिक समीक्षा बैठक में विगत तीन माह में प्रशिक्षण एवं नवाचारी कार्यक्रमों की स्थितियों का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी माह में किए जाने वाले प्रशिक्षण का व्यौरा भी दिया l प्रशिक्षण में अपनी बात रखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि समस्त जनपदों में से सबसे बेहतर कार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली में हो रहे हैं पिछली बैठक के बिंदुओं का शत प्रतिशत पालन किया गया है उन्होंने कलस्टर योजना में विद्यालयों को बंद करना एक साजिश बताया तथा आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति ना हो पाने पर भी चिंता जताई।
नारायणबगड़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र समन्वयक दर्शन गिरी ने एफएलएन और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के क्रियान्वयन की स्थिति को बहुत बेहतर कहा
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुकेश नेगी ने मासिक पुरस्कार को एक संजीवनी कहा तथा दीवार पत्रिका निर्माण को एक बेहतरीन पहल बताया l एनपीआरसी समन्वयक कुसरानी तल्ली मोहन सिंह रावत ने कहा कि सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाना चाहिए तथा नए नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा प्राइवेट स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जाना चाहिए
बैठक में अजीज प्रेम जी फाउंडेशन से मीनाक्षी ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने को लेकर दिक्कतें कम हुई है लेकिन लिखने से संबंधित समस्याएं बरकरार हैं
एनपीआरसी भगवती प्रसाद बेंजवाल ने सभी विद्यालयों में एलटीएम से आच्छादित होने की बात कही लेकिन बार-बार अभिनव प्रयोग करना ठीक नहीं है।समग्र शिक्षा के जनपद समन्वयक प्रदीप बिष्ट,संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी , खंड शिक्षा अधिकारी थराली भूपेंद्र ढोंडियाल, उप शिक्षा अधिकारी पोखरी नेहा भट्ट ने भी अपनी बात रखी।
बैठक में समग्र शिक्षा के समन्वयक प्रदीप बिष्ट, ज्योति नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी ,दिगंबर सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत विनोद सिंह, त्रिलोक सिंह खत्री, भगवती प्रसाद बेंजवाल ,हरेंद्र राम टम्टा, हरीश राम तोरतियाल, सुरेंद्र मिंगवाल , मोहन राम अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह कुंवर , मुकेश नेगी, मनोज कुमार शर्मा, राम सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा रमेश नेगी, महेंद्र सिंह चौहान ,रघुवीर सिंह बिष्ट के साथ-साथ डायट के संकाय सदस्य रविन्द्र सिंह बर्त्वाल, योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, बीरेंद्र सिंह कठैत , डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, बचन जितेला, सुबोध कुमार डिमरी, सुमन भट्ट ,नीतू सूद , गोपाल प्रसाद कपरुवान, मुकेश राणा, मनोज धप्वाल मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं नियोजन एवं क्रियान्वयन विभाग के के विभागाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कठैत द्वारा किया गया l